Our body
has self-defence mechanism system to guard the body against the harmful
influences from the body, known as Immunity System. It consists of
different white cells, organs, and tissues that work together to protect the
human body against invasion of foreign elements. These foreign elements may
manifest in form of uncountable numbers and varieties of bacteria, microbes,
toxins and parasites that cause many types of ailments and diseases. It is the
immunity system which prevents our body from harmful effects of these elements
and keeps human body healthy permanently.
सेहत तन ही सेहतमंद मन का स्वामी होता है जिंदगी का मजा लेने के काबिल होता है। सेहत कोई बेचे या खरीदे जाने वाली चीज नहीं है जो किसी भी दुकान से जाकर खरीद ली जाए। सेहत एक प्रकार का धन है जो हर किसी को कमाना पड़ता है और उसकी देखभाल करनी पड़ती है। इसके लिए बस एक छोटी सी शुरुआत करनी है और कुछ नियमों का पालन करना है। जिनके अनुसार किसी व्यक्ति को क्या, कब, कितना और कैसे खाना चाहिए यह निर्धारित किया गया है और जो कुछ खाया है वह शरीर को सही फायदा दे उसके लिए क्या व्यायाम करना चाहिए, बताया गया है।
Friday, January 6, 2017
Thursday, December 1, 2016
सेहत: जिंदगी के लिए कितनी जरूरी
मानव जीवन में सबसे जरूरी चीज है, उसकी सेहत। जिस आदमी के पास सेहत रूपी धन नहीं होता वह जिंदगी में न तो कुछ उपयोगी और फायदेमंद और कुछ मनचाहे काम नहीं कर सकता है।
सब जानते है की अगर किसी व्यक्ति को कोई बीमारी हो जाती है तो इस हालत में कई काम ऐसे होते हैं जो वो चाह कर भी नहीं कर पाते हैं। जैसे यदि किसी को सांस की कोई बीमारी है तो वह व्यक्ति उन सारे कामों से परहेज करेगा जिनकी करने से उसकी बीमारी शुरू हो जाए या बढ़ जाए। हर समय उसे अपनी बीमारी के संबंध में जरूरत से ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा। इसलिए यह नितांत आवश्यक है की हम अपने आपको पूर्ण स्वस्थ रखें और अपनी मनचाही जिंदगी का मजा उठाएँ। लेकिन यह काम उन लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल है जो खाने-पीने के शौकीन हैं। दरअसल, आज हम जो कुछ भी खा रहे हैं उसके बनने और उगाये जाने में इतने सारे कैमिकल प्रॉडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं की उनमें न्यूटरिशीनल से ज्यादा कैमिकल पाया जाता है। इसलिए हम कितना भी न्यूट्रिशियस भोजन करने का प्रयास कर लें, सेहत पर उन कैमिकल्स का असर तो होना ही है। इसलिए यह बहुत जरूरी है की अपने को स्वस्थ रखने का प्रयास हम स्वयं करें और उसके लिए वो सारे काम करें जो जरूरी हैं। कुछ काम ऐसे हैं जो हम आसानी से कर सकते हैं, आइये देखें की वो क्या काम हैं:
1. रेगुलर एकसरसाइज़:
अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए नियमित एकसरसाइज़ उतनी ही जरूरी है जितना हमें सांस लेना जरूरी है। वैसे तो प्रत्येक व्यक्ति रेगुलर एकसरसाइज़ कर सकता है, लेकिन आलस के कारण ऐसा हो नहीं पाता है। अगर हम रेगुलर तरीके और समय से एकसरसाइज़ करते हैं तो हर समय अपने को दिमाग को एलर्ट और चित्त को शांत बनाए रखने में सफल हो पाते हैं। इसके लिए साधारण एकसरसाइज़ जैसे दौड़ और तेज़ चलना भी काफी होता है। लेकिन आज बाज़ार में एकसरसाइज़ करने के लिए अलग-अलग चीजें जैसे, एकसरसाइज़ साइकल, डंबल, ट्रेडमील आदि भी मौजूद हैं जिनका हम अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. सही और सुरक्षित आहार:
बढ़ते हुए प्रदूषण और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण, हम जो खाना खाते हैं वो पोषण कम, बीमारी ज्यादा देता है। इसी कारण आज हम जो खाना यह सोच कर खा रहे हैं की इससे हमें न्यूट्रिशियन मिलेगा, बहुत संभव है, कल वही किसी बड़ी बीमारी का कारण न बन जाए। इसलिए यह बहुत जरूरी है की हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए खाने के लिए जो भी चुनें, सोच समझ कर ही चुनें। जैसे फलों और सब्जियों का खाना, मांसाहारी खाने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और न्यूट्रिशियस समझा जाता है। इसलिए अगर हम अपने आहार में इस प्रकार के खाने को शामिल कर लेते हैं तो निरोगी काया पाने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं।
3. सप्लिमेंट्स:
आज विभिन्न शोध रिपोर्टस से यह बात सिद्ध हो गयी है की हम जो भी खाना खाते हैं, उससे पूरा न्यूट्रिशियन शरीर को नहीं मिल पाता है। इसलिए शरीर में न्यूटरिशीनल गैप आ जाता है। इस गैप या असुंतलन को दूर करने के लिए अब बाज़ार में तरह-तरह के सप्लिमेंट्स बाज़ार में उपलब्ध हैं। इन सप्लिमेंट्स के लेने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ जाती है और हम आसानी से बीमार नहीं पड़ते हैं। लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात यह है की हमें वही सप्लिमेंट्स लेने चाहिएँ जिनको बनाने में किसी प्रकार के कैमिकल या आर्टिफिश्याल चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया हो। तभी हम इनका पूरा फायदा उठा सकते हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)
